Mein Nahi Maruunga

 

 
(To view the below poem, change your internet explorer settings to View > Encoding > Unicod (UTF-8).)

 

राजीव के शरीर में
हल्दी सजाई जा रही है
शायद हरिद्र सा तन
इसीलिए हो रहा है
भिन्न-भिन्न स्त्रियों के
मर्दन से
सम्भवतः अंग-अंग
व्यवस्थित हो चुका है
बाईस वसंत से वो
इसकी प्रतिक्षा कर रहा था
मन में कुछ इस तरह के
ख्याल आ रहे हैं कि
जरूर उसका भी
हल्दी-चंदन लेपन हो रहा होगा
जब मुझे अंतःखिलखिलाहट हो रही है
तो यह प्रत्यय अनुचित नहीं
अभी तो बहुत से नये
कार्यों का सम्पादन शेष है
माण्डपाच्छादन, पाणिग्रहण
फिर सुहागरात
रोम-रोम संवेदित होता है
विचार करके
आँगन में किलकारियाँ मारते
दो छोटे-छोटे शिशु
जब उनकों समझा-समझा कर
परेशान हो जायेगी
तो कुछ देर में
मेरे पास आकर कहेगी-
"लो सम्भालों इनको
जब पैदा किया है
सम्भालेगा कौन?"
कितना रोमांचित होता है मन
यह सोचकर

अचानक कमल वृद्ध हो चला है
गाल पिचक गये हैं
समस्त कान्ति छीन ली है
काल ने
फिर भी यह मोह, यह माया
इतने से ही काम चला सकती है
संगीनी की मीठी कोयल जैसी बोली
अब दबी खासियों में तब्दील हो गयी है
दोनों एक-दूसरे को देख कर जी लेते हैं
दमे की दम तोड़ती उच्छवास में
मीठी धुन सुनाई पड़ती है
रोज रात नीरज बुढिया के माथे की जाँच करता है
कहीं ठण्डी तो नहीं हो गई
जब विश्वास होता है कि
अभी जीवित है
तो मन मयूर नाच उठता है
उसे पूर्ण विश्वास है कि
जब तक मैं हूँ
यह मुझे छोड़कर कैसे जा सकती है
इसके आगे पंकज कुछ सोच नहीं पाता
क्योंकि
इसके आगे की दुनिया नश्वर है
फिर अरविन्द वर्तमान में ही
लौटना श्रेयकर समझता है
सोचता है कि क्या
मृत्यु उसकी भी सुनिश्चित है
होगी
जब होगी तब देखा जायेगा
अभी तो वह पल बहुत दूर है
अभी तो हल्दी लेपन हो रहा है
और बहुत कुछ है सोचने को

क्या ऐसा आपके साथ भी होता है?

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Written By Shailesh Bharatwasi!
Copyrights reserved to www.shayeri.net & writer!

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

 

Graphics & Background © Nightfire Graphics

 

Back to Poet's Index

 

Email the Poet

 

Back to Main Page